फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर बलि देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/भगतपुर। तंत्र क्रिया में बलि देने केे इरादे से एक तांत्रिक ने पांच साल की बच्ची को शनिवार दोपहर बाद अगवा कर लिया। तलाश करते हुए परिजन देर शाम गांव के बाहर स्थित श्मशान पहुंचे तो तांत्रिक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। परिजनों को देख तांत्रिक बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। सहमी बच्ची के गले और चेहरे पर घाव थे। परिजनोें की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, हत्या का प्रयास, सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टाहमदन गांव निवासी एक किसान की पत्नी शनिवार सुबह खेत की निराई करने पांच वर्ष की बेटी को साथ लेकर निकली थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे महिला ने बेटी को घर से पीने का पानी लाने को भेेजा। बच्ची ने घर से पानी तो लिया लेकिन खेत पर मां के पास नहीं पहुंची। बेटी को आने में देर होने पर आशंकित मां काम छोड़कर घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि बच्ची काफी देेर पहले ही पानी लेकर गई थी। अनहोनी की आशंका पर सब बच्ची की तलाश में जुट गए। बच्ची के गायब होने की खबर पर किसान नेे भी उसकी तलाश शुरू कर दी। पिता ने बताया कि बेटी को खोजते हुए वह शाम करीब साढ़े सात बजे श्मशान के पास पहुंचा। वहां देखा कि तांत्रिक शोदान सिंह निवासी उधवापुर पश्चिम उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर अपने साथ ले जा रहा है। उन्हें देखते ही तांत्रिक बच्ची को छोड़कर भाग गया। बेटी काफी डरी सहमी थी और कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसके गले और चेहरे पर घाव के निशान थे।
थाना भगतपुर प्रभारी मेघराज ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व हत्या प्रयास की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची के गर्दन व चेहरे पर घाव के निशान होने के कारण उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। लोगों ने बताया कि शोदान सिंह शादीशुदा है और तंत्रमंत्र का काम भी करता है। मामला प्रथम दृष्ट्या तंत्रमंत्र विद्या को लेकर बच्ची की बलि देने की कोशिश का लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर पर भेजी गई थी, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें