फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सड़क हादसे में जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य समेत दो की मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र बहादुर बरतरिया को तेज रफ्तार बाइक की चालक ने टक्कर मार दी। बाद में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में डॉ. वीरेंद्र बहादुर बरतरिया (64) और बाइक सवार अशरफ (35) की मौत हो गई। जबकि अशरफ का साथी हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। मृतक डॉ. वीरेंद्र बहादुर बरतरिया कृष्ण कुंज कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। रोज की तरह डॉ. वीरेंद्र बहादुर बरतरिया शनिवार की सुबह करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे।

जैसे ही वह बंबूगढ़ चौराहे से जोया की तरफ बढ़े, तभी पीछे से आ रही बाइक के चालक ने रौंद दिया। टक्कर लगते ही पूर्व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र बहादुर अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। जबकि टक्कर मारने के बाद कुछ दूर चलकर बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


जिस पर सवार अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर तकिया हुसैन शाह निवासी अशरफ और हैदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पीआरबी की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर बरतरिया और अशरफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हैदर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। देहात थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में मृतक पूर्व प्राचार्य के बेटे शुभम बरतरिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें