फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला बदर अभियुक्तों के गांवों में डुग्गी पीटकर कराई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर थाना नौगांवा सादात में 6, थाना सैदनगली में 5 जिला बदर अभियुक्ताें के गांवों में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। चेतावनी दी कि जिला बदर अवधि में जिले में दिखाई देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को भी जिला बदर अभियुक्ताें के गांवों में डुग्गी पिटवाई गई। थाना नौगांवा सादात पुलिस ने दानिश निवासी ग्राम नानक नगली, शमशेर, आसिम उर्फ आसिफ ग्राम नालू खुर्द, शाह आलम, वाजिद ग्राम अपरौला, सलीम ग्राम जब्बारपुर व थाना सैदनगली पुलिस ने आकिल ग्राम मदारीपुरा, थाना रहरा, जितेन्द्र भड़ाना मुरादपुर थाना गजरौला, अमन हुसैनपुर, आबिद जीहल की मढैया, पप्पू उर्फ गुल्लू सुतारी कला के में जाकर डुगडुगी पीटकर मुनादी कराई गई। कहा कि जिलाबदर अपराधी यदि आपके गांव या आसपास लुक-छिपकर निवास कर रहे हो तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें। जिलाबदर अवधि में जनपद की सीमा में पाए जाने पर जिलाबदर अपराधी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें