फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर में अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया था। इसमें गांव की महिलाएं और स्कूली छात्राएं भी शामिल हुई। सांसद ने कहा कि वैक्सीनेशन में महिलाओं की भागीदारी सर्वोपरि है। महिला संगठन वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें। अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान के तहत जिले में 75 स्थानों पर सैनेटरी मशीनें स्कूल कालेज आदि में लगाई जाएंगी। कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि महिलाओं के प्रति सरकार की बहुत सी योजनाएं चल रही हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी ने कहा कि सरकारी अभियानों और योजनाओं की जानकारी वह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने अगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन कार्य भी देखा। कतार में लगे लोगों से बात की। उन्होंने मानपुर गांव में सामुदायिक शौचालय का भी उद्घाटन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित, विधानसभा क्षेत्र कांठ प्रभारी ओमप्रकाश सिंह गोला, सिंपल चौहान, शिखा त्रिपाठी, अनु चौधरी, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र देव, अनुज अग्रवाल, संजय ढाका आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें