फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: भोले के भक्तों की सेवा करेंगे पीतलनगरी के सेवादार, बालटाल में लगा भंडारा, रेलपत्री पर तैयारी

Tue, 25 Jun 2024 10:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरनाथ यात्रियों के सेवा ने लिए मुरादाबाद के लोगों ने बालटाल में भंडारा लगा दिया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ठहराने और भोजन की व्यवस्था की गई है। अन्य जगहों पर शिविरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुरादाबादवासियों ने लगाया बालटाल में भंडारा - फोटो : सेवादार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सेवा मुरादाबादवासी भी करेंगे। इसके लिए बालटाल और रेलपत्री पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार यात्रा मार्ग पर ठहरने, भोजन के अलावा बिजली की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुरादाबाद से भी श्री भोले भंडारी सेवा मंडल और श्री शिव सेवक दिल्ली रजिस्टर्ड शाखा मुरादाबाद की ओर से बालटाल, रेलपत्री और पौषपत्री पर भंडारे लगाए जा रहे हैं।

श्री भोले भंडारी सेवा मंडल के संचालक संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस बार 19 अगस्त तक यात्रा रहेगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष विवेक आत्रे, कोषाध्यक्ष शशि अरोरा, मंत्री राजेंद्र कुमार की देखरेख में व्यवस्था की जा रही है। बालटाल और रेलपत्री पर 140 सेवादार मौजूद हैं।
विज्ञापन


इसमें लोहार, प्लम्बर, लाइट लगाने वाले, स्वीपर, हलवाई और वेटर की टीम हैं। नीचे बालटाल भंडारे का काम, सजावट पूरी हो चुकी है। बालटाल से बरारीटॉप तक यात्रा मार्ग पर 11 किलोमीटर तक बिजली की व्यवस्था भंडारे की ओर से की गई है।

चार जनरेटर 25-25 केवी के लगाए गए हैं जो रात में पूरे रास्ते को जगमग कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी टीम के 70 आदमी रेलपत्री वाले भंडारे पर काम कर रहे हैं। तीन दिन से बारिश और बर्फ का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए रुकावट आ रही है।

मौसम खुला है तो सुबह पांच बजे से मजदूरों ने काम शुरू किया है। भंडारा मंत्री राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रेलपत्री पर टीन शेड लग गया है। हालांकि अभी आधा सामान नहीं पहुंच पाया है। रसद रह गई है, क्योंकि बीच-बीच में मौसम परेशान कर रहा है।

सोमवार को भी दिन में दो घंटे बारिश हुई है। ठंड बहुत बढ़ गई है। भंडारे में  श्रद्धालुओं को जूते, मोजे, रेनकोट की व्यवस्था, ठहरने और भोजन की व्यवस्था निशुल्क दी जाती है। यदि कोई परिचित यात्री फंस जाता है, तो उसे भी निकालकर लाते हैं।

बालटाल में शौचालय, बाथरूम सभी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि शाम चार बजे के बाद कोई भी श्रद्धालु भवन पर नहीं रुकेंगे। भंडारे भवन से डेढ़ किलोमीटर पहले कर दिया गया है।

विज्ञापन

20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
अमरनाथ यात्रा के लिए भोले के भक्त बहुत उत्साहित हैं। जम्मू-कश्मीर बैंक के अलावा ऑनलाइन भी पंजीकरण करवा रहे हैं। संजीव अग्रवाल का कहना है कि श्राइन बोर्ड ने करीब साढ़े आठ लाख श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए जाने का अनुमान लगाया है। ऐसे में मुरादाबाद से भी लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के अमरनाथ यात्रा पर जाने का अनुमान है। 

19 अगस्त तक चलेगा भंडारा

श्री शिव सेवक दिल्ली रजिस्टर्ड शाखा मुरादाबाद के जिला प्रमुख अजय त्रिवेदी ने बताया कि हमारी संस्था का पौषपत्री पर भंडारा लगता है। भंडारे में प्रतिदिन करीब पांच हजार श्रद्धालुओं के भोजन, चाय-नाश्ता व रुकने की व्यवस्था की जाती है। हमारा भंडारा 29 जून से शुरू हो जाएगा, जो 19 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें