मुरादाबाद। जिले में संक्रमण की दर में कमी आई है। इस लहर में 63 दिन बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे कम हुई है। जिले में तीन एक्टिव केस रह गए हैं। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है तो कभी घट जाती है। इस लहर में बीस फरवरी को संक्रमण की चेन टूटी थी। करीब 54 दिन बाद कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। लेकिन चौबीस घंटे बाद ही आठ संक्रमित मरीज मिल गए। हालांकि पिछले तीन दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिले में 63 दिन बाद सबसे कम तीन एक्टिव केस हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर जिले के आठ मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब सिर्फ तीन सक्रिय मरीज रहे गए हैं।