फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: टीएमयू की बस पर हमला, कई छात्र-छात्राएं घायल, आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर समेत चार गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 02:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

घटना के दौरान 15-20 युवक हाथों में डंडे व लाठियां लेकर आए थे और बस में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंदरकी के चकफाजलपुर निवासी ट्रक चालक विनीत, क्लीनर विशाल और बिलाल व मोहम्मद फमान को बाईपास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कुंदरकी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बुधवार शाम टीएमयू की बस पर हमला करने वाले ट्रक चालक और क्लीनर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि बदायूं जनपद के बजीरगंज निवासी रघुवीर सिंह ने बुधवार रात कुंदरकी थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें रघुवीर ने बताया कि वह टीएमयू की बस चलाता है। बुधवार को वह टीएमयू से बदायूं के बजीरगंज के लिए 65 छात्र छात्राओं को लेकर जा रहा था। 

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर कमालपुर के पास बस चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक किया था। वह अपनी साइड में बस चलाने लगा। इसी दौरान ट्रक चालक ने तेजी से ट्रक दौड़ाया और बाईपास से पहले हाईवे पर ही ट्रक को आगे लगाकर बस को रुकवा ली थी। इसके बाद ट्रक चालक ने हाथ में तमंचा लेकर और क्लीनर ने डंडा लेकर बस चालक रघुवीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान आरोपी ट्रक चालक ने तमंचे से फायरिंग भी की थी। इसी दौरान 15-20 युवक हाथों में डंडे व लाठियां लेकर आ गए थे। इसके बाद बस में तोड़फोड़ की थी। पथराव में छात्रा उपासना, महिमा, छात्र प्रशांत, अपूर्व कोहली, अंकित उपाध्याय, जयंत ग्रोवर, शाहरुख, शहजाद खान, विनय कुमार मौर्य  घायल हो गए थे। 

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुंदरकी के चकफाजलपुर निवासी ट्रक चालक विनीत, क्लीनर विशाल और बिलाल व मोहम्मद फमान को बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें