फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: आप सांसद संजय सिंह बोले- साफ शहर, पारदर्शी भर्ती निकाय चुनाव में होगा मुद्दा

Sat, 24 Sep 2022 02:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

संजय सिंह ने रुहेलखंड प्रांत के कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बूथ तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी कार्य योजना मीडिया के सामने रखी। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि पैरों की साफ-सफाई का जिम्मा झाड़ू वालों के हाथों में ही होना चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते आप सांसद संजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने साफ शहर और बिना घोटाले के सफाईकर्मियों की भर्ती निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुद्दा बताया।

उन्होंने कहा कि शहरों को स्वच्छ करने के नाम पर चल रहीं तमाम योजनाओं में घोटाले हो रहे हैं। सफाईकर्मियों की भर्ती के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी शहरों को साफ करने के साथ भर्तियों को पारदर्शिता से पूरा कराने का काम करेगी।
विज्ञापन


संजय सिंह ने रुहेलखंड प्रांत के कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बूथ तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी कार्य योजना मीडिया के सामने रखी। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि पैरों की साफ-सफाई का जिम्मा झाड़ू वालों के हाथों में ही होना चाहिए।

अपराधियों को छोड़कर विपक्ष को पकड़ रही पुलिस

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भाजपाइयों का हिंदू-मुसलमान का मुद्दा खत्म कर दिया है। अब देश में शिक्षा, स्वास्थ्य नौकरी और न्याय की बातें हो रही हैं। ऐसे में भाजपाइयों को आम आदमी पार्टी से तकलीफ होने लगी है। सरकार की पुलिस अपराधियों को छोड़कर विपक्ष को पकड़ने में लगी हुई है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि अंबानी-अदाणी को विश्व का नंबर वन अमीर बनाना मोदी का लक्ष्य है। गरीब वर्ग से इन्हें कोई मतलब नहीं है। कोरोना काल में जब देश की अर्थव्यवस्था को क्षति हुई तब प्रधानमंत्री के पूंजीपति दोस्तों की संपत्ति में इजाफा हुआ। सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स माफ किया और दवा, दाल, आटे पर टैक्स बढ़ाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के परिणाम के बाद लोगों में पार्टी की छवि बदली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निकाय चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी के एजेंडे पर विश्वास जताएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें