फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ‘अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का, काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।’ देवाधिदेव महादेव की भक्ति में डूबे भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान शंकर को प्रसन्न किया। महाकाल की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ के भोले धन्य हो उठे। बगैर धूप की परवाह और सड़क पर गर्म डामर से नंगे पैरों में हो रही जलन भूल बैठे भक्तों के मन में श्रद्घा का भाव और जुबां पर ‘हर हर महादेव...’ था।
विज्ञापन

मंदिरों से घरों तक आचार्यों के जरिए शहरवासियों ने रुद्राभिषेक करवाया। नाना प्रकार से भगवान आशुतोष का अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रों की ध्वनि से आत्मा सुखद अनुभूति कर रही थी। ऋण मुक्तेश्वर मंदिर खुशहालपुर रोड में तड़के पहर से भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर बाद तक भक्तों का तांता कम होने का नाम नहीं ले रहा था। चौरासी घंटा मंदिर किसरौल में भक्तों की भारी भीड़ रही। झारखंडी मंदिर, कालीमाता मंदिर, गुजराती मंदिर, महाकालेश्वर धाम, माता मंदिर लाइन पार, शिव मंदिर हाइडिल कालोनी, मनोकामना मंदिर रेलवे कालोनी सहित शहर के सभी शिवालयों में भक्त भोलेनाथ को अभिषेक, रुद्राभिषेक करने में शाम तक जुटे रहे।

रुद्राभिषेक से भोले को भक्तों ने किया प्रसन्न
मुरादाबाद। सिद्घ शिवालय राजन इंक्लेव में सुबह भक्तों ने रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न किया। दूध, दही, पंचामृत, देशी घी, शहद, गंगाजल, चंदन, विभिन्न प्रकार की भभूत, बेल पत्र, फल, फूल से महादेव का अभिषेक किया। आचार्य पंडित केदार मुरारी ने वैदिक मंत्रों और महामृत्युंजय मंत्र के साथ रुद्राभिषेक करवाया। कोर्ट रोड दुर्गा मंदिर में पंडित पातीराम सिमल्टी एवं भाष्करानंद सिमल्टी ने भगवान आशुतोष का अभिषेक कराया। शाम के समय भजन कीर्तन हुआ। स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम लालबाग में आरए शर्मा के सानिध्य में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। माता कात्यायनी देवी मंदिर पीतल बस्ती में कांवड़ियों का तांता रहा। शिव का जलाभिषेक करने के साथ भक्तों ने हवन किया। चामुंडा ब्रह्मदेव शिव मंदिर में भक्तों ने भोले का अभिषेक करने के साथ ही कीर्तन किया।
विज्ञापन


भक्तों के लिए लगे भंडारे
मुरादाबाद। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से बाबा विश्वनाथ मंदिर दौलतबाग में भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रमुख रूप से प्रयांशू जोशी, अर्पित अग्रवाल, अमित, विक्की अग्रवाल, मनोज कश्यप, बब्लू यादव, मोहित, विशाल, राहुल सैनी, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। मान्यवर कांशीराम नगर विकास कल्याण सेवा समिति की ओर से शिव परिवार मंदिर में यज्ञ का आयोजन हुआ। पंडित उमाशंकर शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से 11 हजार आहुतियां यज्ञवेदी में दिलवाईं। भगवान शिव का अभिषेक के साथ भंडारे में बड़ी तादात में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रमुख रूप से सुधांशु गुप्ता, बबीता गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, संगीता शर्मा, पान सिंह, पंकज शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सोमेंद्र, सोनू भटनागर, संतोष शर्मा, अंजली आदि मौजूद रही।

जुटे रहे कांवड़ियों की सेवा में
मुरादाबाद। जागरुक समाज के पदाधिकारियों की टोली ने शिव मंदिर के रास्तों पर कांवड़ियों की सहायता की। कपूर कंपनी चौराहे से ताड़ीखाना, गुरहट्टी, बालाजी मंदिर, नागफनी आदि में कांवड़ियों की सहायता में समाजसेवी लगे रहे। इस टोली में अतुल जौहरी, गौरव विश्वास, वरुण गुप्ता, अनुज भारद्वाज, शलभ शर्मा, राजीव शर्मा, गौरव गुप्ता, अभय गुप्ता, वैभव गुप्ता आदि मुख्य रूप से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें