फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में पब्लिक ने दौड़ाए ‘एसओजी वाले’

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। हम एसओजी वाले हैं। एक केस के सिलसिले में पूछताछ करनी है थाने चलिए। इतना कहकर महबुल्लागंज निवासी राजेश खन्ना को पकड़कर गाड़ी में डाल लिया गया। पब्लिक इकट्ठा हुई। हल्ला मचा तो पोल खुली। यह एसओजी वाले नहीं बल्कि मुहल्ले के ही लड़के थे जो एक स्कूल संचालक को धमकाने के लिए खुद को पुलिस वाले बताने लगे थे। खैर इन सभी को कटघर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शिवभक्तों के स्वागत में रविवार को महबुल्लागंज में स्कूल संचालक राजेश खन्ना ने लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया था। शाम को किसी बात पर उनकी मोहल्ले के ही एक युवक मनी मेहता से नोकझोंक हुई थी। मनी 11वीं कक्षा का छात्र है और उसके पिता बर्तन कारोबारी हैं। झगड़ा बढ़ा तो दोनों में गुत्थमगुत्था भी हुई थी। लेकिन किसी तरह लोगों ने बीचबचाव करा दिया। तब मनी देख लेने की धमकी देकर गया था। सोमवार शाम करीब चार बजे पांच लोग अचानक राजेश के घर पहुंचे। उस वक्त राजेश बाजार से आए थे। युवकों ने खुद को एसओजी बताया और जबरन राजेश को साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद पांचों राजेश को सुनसान स्थान पर लाए। लाठी डंडों से पीटा। जबरन आल्टो कार में डालने लगे। राजेश की चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। उन्होंने पांचों युवकों को दौड़ा लिया। सूचना पर पुलिस भी आई। तब पांचों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद मनी का नाम आने पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। देर रात राजेश की ओर से थाने में तहरीर दी गई। एसओ ने बताया कि पांचों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें