फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में 76 को लगा डेंगू का डंक, इस साल 22 दिनों में ही 67 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 22 दिनों में जिले में डेंगू के 67 मरीज मिल चुके हैं, जबकि पिछले एक साल में सिर्फ 76 लोगों को डेंगू का डंक लगा था। ऐसे में डेंगू के बढ़ते दायरे के बीच अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदेश में फिरोजाबाद में सबसे पहले बुखार की तपिश महसूस की गई। यहां डेंगू और बुखार से कई लोगों की जान जा चुकी है। अब यहां के बुखार की तपिश मुरादाबाद में भी पहुंच चुकी है। जिले के सरकारी अस्पतालों में रोजाना औसतन साढ़े तीन सौ बुखार के मरीज मिल रहे हैं। वहीं लोगों को डेंगू का डंक भी लगने लगा है। इस साल अभी तक डेंगू के 67 केस सामने आ चुके है। ये मरीज महज 22 दिनों में मिले। जिले में 7 सितंबर से 28 सितंबर के बीच सरकारी और निजी लैबों की जांच में 67 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं 2020 में डेंगू के मरीजों की संख्या सिर्फ 76 थी। हालांकि मलेरिया के मरीजों की संख्या अब सिर्फ 12 है, जबकि पिछले साल ये संख्या 50 थी।
- डेंगूू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसे लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों और आसपास साफ सफाई रखें। फ्रिज, कूलर और छतों पर पानी न जमने दें। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष---डेंगू के मरीज--मलेरिया के मरीज
2018----347--------411
2019----352--------476
2020----76---------50
2021----67---------12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें