फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से रामपुर उपचुनाव में भेजी जाएंगी 44 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर उपचुनाव में पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों के आवागमन के लिए मुरादाबाद से 44 बसें भेजी जाएंगी। इनमें से 24 बसें पीतलनगरी डिपो और 20 बसें मुरादाबाद डिपो से भेजी जाएंगी। 21 जून को बसें उपचुनाव के लिए रवाना होंगी। 23 को चुनाव संपन्न होने के बाद 24 जून की शाम तक डिपो में लाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस बीच विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञात हो कि स्टाफ की कमी के कारण पहले ही सभी बसें रूट पर नहीं चल रही हैं। इन दिनों यात्रियों की अच्छी संख्या होने के कारण परिवहन निगम पर्याप्त मात्रा में बसें उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। पीतलनगरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक ने बताया कि संविदा पर ड्राइवर-कंडक्टरों की नियुक्ति की प्रकिया चल रही है। बसें चुनाव में जाने पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें