सेहत के साथ फैशनेबुल और प्रचार का जरिया बने इन मास्कों के इस्तेमाल में नेता और कंपनियां भी पीछे नहीं है। पार्टी और खुद के प्रचार के लिए भाजपा और सपा के कुछ नेताओं ने फैब्रिक मास्क तैयार कराए हैं। वहीं कुछ प्राइवेट कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए फैब्रिक मास्क तैयार कराएं हैं, जिनपर कंपनी का नाम और लोगो प्रिंट हैं।
अजय ने आपदा को अवसर में बदला
शहर के शर्मा फोटो स्टूडियो के संचालक अजय शर्मा ने आपदा को अवसर में बदला है। अजय शर्मा बताते हैं कि हमारे यहां पहले से गिफ्ट आइटम, टीशर्ट पर फोटो, कार्टून, डिजाइन प्रिंट होते हैं। मास्क को दिलचस्प, फैशनेबुल बनाने के लिए फोटो प्रिंट किया जा रहा है। बच्चे इसे अधिक पसंद कर रहे हैं। मुरादाबाद से भी काम आ रहा है।