फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से सिपाही और बदमाश घायल

Sun, 05 Jul 2020 04:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के संभल के नखासा थाना इलाके के गांव हजरतनगर गढ़ी के नजदीक पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। इसमें जिला एटा निवासी बदमाश शाहरूख गोली लगने से घायल हुआ है और बदमाशों की फायरिंग में सिरसी चौकी में तैनात सिपाही पुष्पराज घायल हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देने सफल रहे। बदमाश के बाएं पैर वे सिपाही के दाएं हाथ में गोली लगी है । दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने मौके से कार, गैस कटर, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को साथ लेकर कॉबिंग शुरू कर दी है। पुलिस घटना के विषय मे ज्यादा नही बता रही है। संभल में हुई एटीएम लूट की घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम काटकर 16 लाख 74 हजार उड़ाए

मुरादाबाद स्थित कांठ रोड पर रविवार की अलसुबह 4:00 बजे बदमाशों ने पीएनबी का एटीएम काटकर 16 लाख 74000 उड़ा लिए। जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे उसी समय निकट के एक ऑटोमोबाइल ऑफिस के गार्ड यहां पहुंच गए।

इस पर 4 बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए कवर कर लिया और सारा कैश निकाल कर फरार हो गए । घटना के बाद पुलिस के आईजी अन्य सभी अधिकारियों ने मौका ए वारदात का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें