अंबाला में किसानों का आंदोलन जारी है। मुरादाबाद से गुजरने वाली 35 ट्रेनों का मार्ग 13 मई तक बदला रहेगा। शहीद, बेगमपुरा, सियालदह समेत कई ट्रेनें अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल होकर चलेंगी।
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ व लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। (14207) मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 11, 13 व 17 मई को एक स्लीपर कोच, (14208) दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 14, 16 व 20 मई को एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
(14205) अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 13 व 15 मई से 19 मई तक एक स्लीपर कोच, (14206) दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 12, 14 मई से 18 मई तक एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
(12040) नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस में 11 व 17 मई को एक एसी चेयरकार कोच, (12039) काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस में 11 व 17 मई को एक एसी चेयरकार कोच जोड़ा जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इससे यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएगें।