फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया टॉल प्लाजा पर एक घंटे जाम में फंसे रहे वाहन, मुसाफिर हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया टॉल प्लाजा पर एक घंटे जाम में फंसे रहे वाहन, मुसाफिर हलकान-फोटो 1
विज्ञापन

क्रासर-
शनि अमावस्या और ईद के चलते हाईवे पर बढ़ा वाहनों का दवाब
जाम के चलते नेशनल हाईवे पर लगी रही वाहनों की लंबी कतार
पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी
जाम और गर्मी से चलते वाहनों में बैठे मुसाफिरों का रहा बुराहाल
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। शनि अमावस्या और ईद के चलते नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ने से शनिवार को जोया टॉल प्लाजा के पास जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। नेशनल हाईवे पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे यात्रियों का बुराहाल रहा। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। पसीना बह गया। जाम खुलने पर वाहनों का आगामन शुरू होने पर मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। सुबह से दोपहर तक कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

शनिवार को शनि अमावस्या के पर्व के चलते भारी संख्या में लोगों ने ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। उधर सोमवार को ईद होने की संभावना है। अन्य शहरों और प्रांतों में नौकरी पेशा करने वाले मुसलिम समाज के लोगों ने घरों की ओर रुख कर दिया है। जिससे शनिवार को सुबह से नेशनल हाईवे पर भारी तादात ट्रैफिक देखा गया। नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक वाहन गुजरते रहे। जोया टॉल प्लाजा के पास सुबह करीब दस बजे जाम लग गया। चंद मिनटों में ही वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। नेशनल हाईवे पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी नजर आई। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। रेंग-रेंग कर वाहन हाईवे से गुजरे। जाम में फंसे मुसाफिरों का बुराहाल रहा। पुलिस कर्मियों का जाम खुलवाने के लिए पसीना छूट गया। जाम खुलते ही वाहन चालक और मुसाफिरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें