फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रद्द रहेंगी 16 ट्रेन: किसान आंदोलन के कारण 13 ट्रेनें बीच रास्ते में जाएंगी रोकी, रेलवे किराया करेगा रिफंड

Tue, 24 Aug 2021 12:54 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

पंजाब के जलंधर-चहेरू रेलखंड पर किसानों का प्रदर्शन और तेज हो गया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक काफी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान पटरियों पर बैठे हैं। रेलवे की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। किसान पटरियों से हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के कारण काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को भी रद्द रहेंगी। वहीं 13 अन्य ट्रेनें बीच रास्ते में रोकी जाएंगी यानी अपने गंतव्य स्टेशन तक नहीं जाएंगी। आगे की यात्रा का किराया रेलवे यात्रियों को रिफंड करेगा। किसानों का धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन होने के कारण रेलवे ट्रेनों को रद्द करने और थोड़ी दूरी के लिए चलाने का कोई स्थायी निर्णय नहीं ले पा रहा है।

विज्ञापन


पंजाब के जलंधर-चहेरू रेलखंड पर किसानों का प्रदर्शन और तेज हो गया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक काफी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान पटरियों पर बैठे हैं। रेलवे की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। किसान पटरियों से हटने को तैयार नहीं हैं। इसके कारण देश के व्यस्त रेलमार्गों में से एक माना जाने वाला बनारस-जम्मूतवी रेलमार्ग पिछले चार दिनों से प्रभावित है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के विभिन्न जनपदों से चलने वाली ट्रेनें अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पा रही हैं। इससे यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं रेलवे को भी काफी वित्तीय नुकसान हो रहा है।

डीसीएम गौरव दीक्षित ने बताया कि मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को रद्द रहेंगी। 13 अन्य ट्रेनें बीच रास्ते में निर्धारित स्टेशनों पर रोक दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 08103 टाटानगर-अमृतसर (जलियांवाला बाग एक्सप्रेस) को रुड़की, 02357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस को लखनऊ, 02355 पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस को बरेली में रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द् ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर       कहां से कहां तक


04663-64   देहरादून-अमृतसर-देहरादून

04687         सहरसा-अमृतसर

04605        ऋषिकेश-जम्मूतवी

04667-68   कानपुर-काठगोदाम-कानपुर

04689        काठगोदाम-जम्मूतवी

02237-38   वाराणसी-जम्मूतवी-वाराणसी

04142         उधमपुर-प्रयागराज

04145-46   कानपुर-अमृतसर-कानपुर

04609-10   ऋषिक्श-वैष्णोदेवी-ऋषिकेश

02053-54   हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें