फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से चढ़ा पारा, भीषण गर्मी ने बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप से चढ़ा पारा, भीषण गर्मी ने बरपाया कहर
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और उमस से पसीने में नहाए लोग, राहत के लिए हुई मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर से तल्ख हो गया। धूप में तेजी से पारा चढ़ा तो गर्मी ने जमकर कहर बरपाया। लोग भीषण गर्मी और उमस से दिन भर पसीने में तर नजर आए। लोगों ने भीषण गर्मी से निजात के लिए मशक्कत की।
धूप में तेजी से गर्मी ने रविवार को दिन भर लोगों को परेशान किया। पारा चढ़ा तो गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। घर और बाहर तापमान की तल्खी ने लोगों को जमकर परेशान किया। कूलर पंखे की हवा बेअसर दिखाई दी। लोगों ने गर्मी से निजात के लिए मशक्कत की। लोग दोपहर में घर में कैद रहे। शाम के समय बेहद जरूरी काम निपटाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। बाजार में भी गर्मी का कहर साफ नजर आया। दुकानों पर गर्मी के चलते सन्नाटे का असर दिखा। कोचिंग के लिए आने जाने वाले छात्र-छात्राओं ने सन ग्लास, नकाब आदि का सहारा लिया। झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेते भी नजर आए। भीषण गर्मी के बीच रोजेदारों की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आईं।
विज्ञापन


तापमान में उतार चढ़ाव से बीमारियों ने पसारे पैर
चंदौसी। तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बारिश के बाद मौसम में बदलाव ने चुनौती बढ़ा दी हैं। हर तरफ बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जरा सी असावधानी के चलते पेट रोग, संक्रमण, त्वचा संबंधी रोगों की जद में लोग तेजी से आ रहे हैं।

शाम को आसमान में दिखे बादल तो जगी उम्मीद
चंदौसी। आसमान में शाम करीब चार बजे बादल दिखाई दिए तो भीषण गर्मी से निजात की उम्मीद जगी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद आसमान से बादल उड़ गए। बादलों के जाने के बाद लोग फिर से नाउम्मीद नजर आए। उमस और भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


मौसम में तेजी से बदलाव के बाद अब स्वस्थ रहना बेहद चुनौती भरा काम है। खान पान और रहन सहन में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। एक दम गर्मी के बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करें। न ही कूलर एसी से निकलकर एकदम बाहर जाएं। शरीर के तापमान को बाहर के तापमान के सापेक्ष संतुलन बनाकर रखें।
-डा. संतोष कुमार, चिकिसात्धीक्षक, संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें