प्रदेश स्तरीय आईसीटी और कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के 11 शिक्षकों का चयन हुआ है। शिक्षकों ने प्रदेश में मंडल का नाम रोशन किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों को बधाई दी हैं।
राज्य स्तरीय आईसीटी आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता मेें मुरादाबाद मंडल के सात का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 16, 17,, 24 और 25 फरवरी को परिषद मुख्यालय में आयोजित हुई थी। चयनित शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नवीन तकनीक विधाओं को आईसीटी के माध्यम से प्रस्तुति किया था। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश की सूची जारी कर दी है। इसमें मुरादाबाद मंडल से संभल जिले के प्राथमिक इटायला माफी विकास खंड असमोली के प्रधानाध्यापक कपिल मलिक, रामपुर जिले के मॉडल प्राथमिक विद्यालय सीनगैंखेड़ा की सहायक अध्यापिका फिजा इस्लाम, अमरोहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर गुर्जर एक दनकौर ब्लाक के सहायक अध्यापिका मीनू पवार, रामपुर जिले के मॉडल प्राथमिक विद्यालय सीनगैंखेड़ा के सहायक अध्यापक विकास गुप्ता, अमरोहा के प्राथमिक विद्यालय कुदैनी के प्रधानाध्यापक पंकज आर्य, बिजनौर जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चौगौवा के सहायक अध्यापिका सोनल गुप्ता और मुरादाबाद के प्राथमिक विद्यालय जैतिया सुदैल्लपुर मूंढापांडे के सहायक अध्यापक सचिन शुक्ला शामिल हैं।
द्वितीय राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में भी मुरादाबाद मंडल से चार शिक्षकों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता पांच और छह फरवरी, 11 और 12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित हुई थी। शिक्षकों ने अपनी कहानियों का प्रस्तुतीकरण दिया और निर्णायक मंडल ने कहानी के विषय वस्तु, भाषा, शैली, छात्र प्रतिक्रिया, समय सीमा और सहायक सामग्री के मूल्यांकन के आधार पर उनका चयन किया है। रामपुर जिले से प्रावि धुरियाई शाहाबाद के प्रधानाध्यापक मोइन मियां, अमरोहा के प्राथमिक विद्यालय गलसुआ हसनपुर के सहायक अध्यापक इरशाद अली, मुरादाबाद के प्राथमिक विद्यालय इसलाम नगर की सहायक अध्यापक आस्था शर्मा, मुरादाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीएसी की सहायक अध्यापिका रत्नेश बाला शामिल हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक अजय कुमार ने कहा कि दोनों ही प्रतियोगिताओं में चयनित शिक्षकों के पुरस्कार वितरण की सूचना जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य के माध्यम से संबंधित जिलों के बीएसए को दी जाएगी।