फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: देह व्यापार गिरोह की सदस्य शालिनी गिरफ्तार, सरगना पिंकी की तलाश, मुठभेड़ में पुलिस ने पांच को पकड़ा

Thu, 28 Aug 2025 07:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में चल रहे रैकेट मामले में पुलिस ने गिरोह की सदस्य शालिनी त्रिवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है।गिरोह की सरगना पिंकी अब तक फरार है।
विज्ञापन
आरोपी शालिनी त्रिवेदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले गिरोह की सदस्य शालिनी त्रिवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


गिरोह की सरगना पिंकी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आई है। 19 अगस्त की सुबह ट्रेन में बेटिकट पकड़ी गई तीन लड़कियों से पूछताछ में सामने आया कि कांशीराम नगर में  देह व्यापार चल रहा है। तीनों लड़कियां गिरोह के चंगुल से निकल आई हैं।

इसके बाद एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने मझोला क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास विजय ठाकुर और अवनीश यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इन्होंने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन


वहीं शनिवार रात मझोला क्षेत्र में सोनकपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सचिन ठाकुर, हसीन और विकास चौहान को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि इनके गिरोह में नागफनी क्षेत्र के दीवान का बाजार में रहने वाली शालिनी त्रिवेदी भी शामिल है।

बुधवार को पुलिस ने शालिनी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार शाम शालिनी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीमें पिंकी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें