मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बरकछा पहाड़ी पर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित बाइक सवार पलट गई। इससे बाइक सवार एक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने उनको समझा कर शांत कराया।
चुनार के लहौरा गांव के मूल निवासी और शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश पुरी कालोनी निवासी विजय पाल (30) अपने साथ राजू बिंद (28) निवासी धनीपट्टी और मोहन (30) को साथ लेकर पाही सोनभद्र के घोरावल जाने के लिए निकला था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा के पास सामने से आ रही बाइक सवार के बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने विजय पाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि बाइक सवार नशे में थे। इस कारण सामने से बाइक सवार के आने पर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पलट गई।