फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के छिड़काव के विवाद में युवक पर कैंची से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के बजरडीहा गांव में बुधवार की दोपहर मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कछवां सीएससी लाया गया। जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बजहां गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह व उसका भाई प्रवेश कुमार सिंह बजरडीहा के पास सड़क के किनारे बालू सरिया गिट्टी की दुकान किए है। वह दुकान पर कराए प्लास्टर पर सुबह 10 बजे पानी का छिड़काव कर रहे थे। दुकान के टीन शेड से होकर पानी बगल के मकान में जा रहा था। पड़ोसी गोलू मोदनवाल (25) ने पानी छिड़काव करने से रोका। इस पर रूपपेश व गोलू से विवाद हो गया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर वहां से दोनों पक्षों को हटा दिया। थोड़ी देर बाद दोनों भाइयों और गोलू के बीच रास्ते में मारपीट होने लगी। इस दौरान गोलू मोदनवाल पर कैंची से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिर वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोलू मोदनवाल पर कैंची से हमला हुआ है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रूपेश, प्रवेश और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें