फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिर्जापुर में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव; चिकन लाने की बात कह कर घर से निकला था

Fri, 01 Mar 2024 09:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News : मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसघना के मदनपुर में चिकन खरीदने गए युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह खेत में मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसघना के मदनपुर में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह गेहूं के खेत में फेंका गया शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुटने लगी। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


यह है मामला
आशीष कुमार (22) पुत्र सुरेश चंद गुरुवार की रात आठ बजे एक रिश्तेदार के साथ मुर्गा (चिकन) खरीदने गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह गांव निवासी सुभाष चंद बिंद घर से दूध लेकर नरोइयां बाजार जा रहा था कि कमलाशंकर दुबे के गेंहू के खेत में आशीष कुमार का शव पड़ा देखा। पास गया तो देखा कि युवक का गला रेता गया था। 

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस को शव लेने से परिवार ने मना कर दिया। अपराधी की गिरफ्तारी व उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें