फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के 96 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में अब एक मार्च से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। जिले में बृहस्पतिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। पिछले साल तक एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होती थी, लेकिन इस बार पहले 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद अब एक मार्च से ही खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि अभी गेहूं पूरी तरह से पककर तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक गेहूं बेचने के लिए 3734 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इस बार गेहूं की खरीद के लिए जिले में 96 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। गेहूं बेचने के लिए सबसे अधिक चुनार तहसील के किसानों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि बृहस्पतिवार को धान खरीद की अंतिम तिथि होने के कारण कई केंद्रों पर कुछ धान अवशेष रह गया है। उसे अविलंब मिलों को भेजने का निर्देश दिया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक मार्च से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसान केंद्रों तक आ रहे हैं, लेकिन अभी केवल पंजीकरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें