चुनार थाना क्षेत्र बरेवां हवेली ढाबा के पास मंगलवार की सुबह रेलवे अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया।
अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहां पटिहटा गांव निवासी संजय (35) पुत्र श्यामलाल मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था। बरेवा हवेली ढाबा स्थित रेलवे लाइन के पास शौच करने जा रहा था कि अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे कजरहट चौकी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह आकाश ईंट भटठा पर मजदूरी करता था। उसकी शादी हो गई थी। उसे एक तीन वर्ष का पुत्र है।