पड़री एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण में उपस्थित एनसीसी के कैडेट।
- फोटो : MIRZAPUR
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के कपसौर पड़री स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय अंतर जनपदीय प्रशिक्षण शिविर में चौथे दिन सोमवार को शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
बटालियन के 330 एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण के चौथे दिन सोमवार को हथियार प्रशिक्षण, सेक्शन बैटल ड्रिल, मैप रिडिंग, बी प्रमाण पत्र, सामान्य ज्ञान जैसे विषयों के प्रश्नपत्रों को हल कराना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित करने के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल पुनीत शर्मा ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण एक बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग है, जो सबको किसी भी आपदा का सामना करने में सहायक होगा। प्रशिक्षण के दौरान मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़ से आये 330 एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण देने के लिए एनसीसी के कैप्टन अंजनी कुमार पांडेय, सुरेश सिंह, प्रकाश सिंह, कैंप डिप्टी कमांडेंट एसएस चौधरी, एजाज अहमद, लेफ्टीनेंट सुनील कुमार, मकरंद जायसवाल, प्रमोद कुमार, सूबेदार मेजर बृजेन्द्र सिंह समेत 30 केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी लगे रहे।