फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: छात्र समस्याओं के बीच राजनीतिक सवाल पर नाराज हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, युवक का फोन छीना

Sun, 26 Nov 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छात्रों ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से स्कालरशिप और अन्य समस्याओं पर बात की। इसी दौरान एक व्यक्ति राजनीतिक सवाल करने लगा। वीडियो में मंत्री उस युवक पर नाराजगी जाहिर करते हैं। उक्त युवक मोबाइल से पूरे मामले की रिकार्डिंग करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
नाराज हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पर कैबिनेट मंत्री न केवल नाराज हो रहे हैं बल्कि उसका मोबाइल फोन लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि जीडी बिनानी कॉलेज के कुछ छात्र विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मिलने गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


छात्रों ने मंत्री से स्कालरशिप और अन्य समस्याओं पर बात की। इसी दौरान एक व्यक्ति राजनीतिक सवाल करने लगा। वीडियो में मंत्री उस युवक पर नाराजगी जाहिर करते हैं। उक्त युवक मोबाइल से पूरे मामले की रिकार्डिंग करता नजर आ रहा है। वे उस युवक को छात्रों से बातचीत के दौरान दखल देने से रोक रहे हैं। फिर भी सवाल जवाब और इन सब की वीडियो रिकार्डिंग को लेकर अचानक मंत्री उस युवक के पास जाते हैं और उसका मोबाइल फोन छीन लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें