फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म होने पर सरोई व कछवां में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/कछवां। छानबे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर और कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने के बाद निराश होकर लोग घर चले गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को काफी इंतजार के बाद वैक्सीन न होने से वापस होना पड़ा। जिससे लोगों मे आक्रोश दिखा। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक हजार के आस-पास महिला-पुरुष व युवक वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। 387 लोगों को ही वैक्सीन लग सका। वैक्सीन एक बजे समाप्त हो गई। वैक्सीन समाप्त होने की सूचना पर दूर दराज से आए महिला पुरुषों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ नारे बाजी किया। चिकित्सा प्रभारी बाहर ड्यूटी में गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां पर वैक्सीनेशन खत्म हो जाने की वजह से केंद्र पर उपस्थित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। शनिवार को दोपहर में भी वैक्सीनेशन खत्म हो जाने की वजह से कई लोग निराश होकर घर चले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय जनता सुबह सात बजे से ही लाइन में खडे़ होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। समय बीतने के साथ ही भीड़ बढ़ती ही चली गई गई। वहां मौजूद स्टाफ के द्वारा बताया गया कि वैक्सीन 10 बजे के बाद ही लगाया जाएगा। करीब 11 बजे कर्मचारी रजिस्ट्रेशन करने बैठे, लेकिन 10 मिनट तक ही रजिस्ट्रेशन का कार्य हुआ। जनता बाहर कडी़ धूप में खडी़ चिल्लाती रही। दोपहर एक बजे वैक्सिंग खत्म हो जाने से फिर वैक्सीनेशन कार्य रोक दिया गया। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि अगले दिन पुन: वैक्सीन आने पर ही वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चालू होगा। इस पर जनता आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगी, कुछ लोगों के समझाने के बाद लोग अपने अपने घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें