फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: मिर्जापुर में बढ़ा सियासी पारा, चुनार और मड़िहान सीट पर अपना दल (के) व समाजवादी पार्टी में खींचतान

Thu, 10 Feb 2022 02:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

अपना दल (कमेरावादी) की ओर से बुधवार शाम प्रत्याशियों की घोषणा के बाद मिर्जापुर में सियासी पारा बढ़ गया है। चुनार और मड़िहान सीट पर अपना दल (के) ने प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन सपा नेता ने कहा कि आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। 
 
विज्ञापन
अपना दल (के) की कृष्णा पटेल और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में भागीदारी के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने वाली अपना दल कमेरावादी ने जिले की दो सीटों चुनार व मड़िहन सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद दोनों सीटों पर सपा में टिकट के दावेदारों में हड़कंप है।

विज्ञापन


गुरुवार को सपा जिला प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि चुनार और मड़िहान सीट से अभी अधिकृत प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का प्रचार करते रहें। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। 

मड़िहान से पल्लवी पटेल के उतरने की थी चर्चा
यूपी विधानसभा चुनाव 2022  में समाजवादी पार्टी और अपना दल (कमेरावादी) के बीच गठबंधन है। जिसमें मिर्जापुर जिले की मड़िहान विधानसभा सीट अपना दल कमेरावादी को मिली है। एक सप्ताह पूर्व अपना दल (के) की डा. पल्लवी पटेल ने यह जानकारी दी थी। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि पल्लवी पटेल मड़िहान से लड़ सकती हैं।

विज्ञापन

लेकिन सपा ने सूची जारी कर पल्लवी पटेल को सिराथू विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। इस पर खूब खींचतान हुई। अब अपनादल (के) के राष्ट्रीय सचिव व विधानसभा चुनाव प्रभारी डॉ सीएल पटेल ने बुधवार को छह प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें मिर्जापुर की दो सीटों शामिल रहीं। इसमें मड़िहान विधानसभा से अवधेश सिंह पटेल और चुनार विधानसभा से डॉ आरएस पटेल को प्रत्याशी बनाया गया।

इसे लेकर सपा में हड़कंप मचा है कि चुनार सीट सपा के पास है तो फिर प्रत्याशी अपनादल (के) कैसे घोषित कर सकता है। सोशल मीडिया पर भी दावेदार प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे। टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।

सपा प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना ने बयान जारी किया है समाजवादी पार्टी ने चुनार व मड़िहान विधानसभा से चुनाव  लड़ने वाले अधिकृत प्रत्याशियों का आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। पार्टी कार्यकर्ता सपा के नीतियों का प्रचार प्रसार व बैठक करते रहें। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही करेंगे।
पढ़ेंः सपा  की सहयोगी अपना दल (के) ने वाराणसी के दो समेत पूर्वांचल के पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी 
विज्ञापन

दूसरी जगह से टिकट मिलने से नाराज समर्थकों ने किया प्रदर्शन

 डॉ.विनोद बिंद को मझवां विधानसभा सीट की बजाय दूसरी जगह से सपा नेतृत्व द्वारा टिकट दे दिए जाने से नाराज समर्थकों ने बुधवार को नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।  आदर्श नगर पंचायत के जमुआं चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर हुए प्रदर्शन के दौरान तिवारीपुर ग्राम प्रधान उमाशंकर बिंद ने कहा कि डॉ. विनोद लंबे समय से मझवां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मेहनत कर रहे थे। इस बीच सपा नेतृत्व ने उन्हें मझवां की बजाय दूसरी जगह से टिकट दे दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें