फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में मायावती ने कहा- भाजपा सरकार में दलितों का नहीं हुआ विकास, कांग्रेस को जातिवादी, दलित व पिछड़ा विरोधी बताया

Tue, 01 Mar 2022 07:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सरकार बनने पर गरीबी, बेरोजगारी दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राज्यकर्मियों को भी लुभाया। कहा कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को भाजपा, सपा ओर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। कहा, भाजपा की नीतियां व कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी आरएसएस पर टिकी हैं। इस सरकार में दलित वर्ग का विकास नहीं हुआ। धर्म के नाम पर देश और प्रदेश में भय का वातावरण बना है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो सिटी ब्लाक के चंदईपुर में मंडल स्तरीय चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि देश में लंबे समय तक रहने वाली कांग्रेस की सरकार गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में सत्ता से बाहर हो गई। उन्होंने कांग्रेस को जातिवादी, दलित व पिछड़ा विरोधी बताया।

कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार में लूटमार व दंगे कराने वालों का बोलबाला रहा। प्रदेश में विकास कार्य समुदाय विशेष तक सीमित रहा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में मिल रही सुविधाओं को सपा ने खत्म कर दिया। महापुरुषों के नाम तक को नहीं बख्शा। कहा, यूनिवर्सिटी, पार्क के नाम बदल दिए गए।

विज्ञापन

संत रविदास नगर का नाम फिर बदल दिया गया। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार में भी दलित वर्ग का विकास नहीं हुआ। दलितों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। मुस्लिमों के साथ सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है। कहा, भाजपा सरकार में ब्राह्मण भी सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।

दावा किया कि 2007 में जब बसपा की सरकार बनी थी, तो सभी की रोजी-रोटी का ख्याल रखा जाता था। पलायन करने वाले लोग उस दौर में वापस आ गए थे। कहा कि समाज की मुख्यधारा से कटे आदिवासियों को बसपा ने जोड़ा। इससे सोनभद्र व मिर्जापुर से जुड़े क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या लगभग खत्म हो चुकी है।

बसपा सुप्रीमो ने अपने शासनकाल की याद दिलाई। दावा किया कि गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, युवाओं, छात्रों व महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूूर्ण कार्य किए गए थे। जनता से कहा कि सपा और भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए बसपा को जिताना ही होगा।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सरकार बनने पर गरीबी, बेरोजगारी दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राज्यकर्मियों को भी लुभाया। कहा, पुरानी पेंशन बहाल कराई जाएगी। दावा किया कि 2007 की तरह इस बार भी बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेंगी। मिर्जापुर मंडल से भाजपा व सपा का सफाया होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें