फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की गांजा के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने शनिवार की रात को वाहन चेकिंग के दौरान अतरौली खुर्द नहर के पास से एक वाहन से 57 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा रविवार को एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

अहरौरा थानाध्यक्ष को शनिवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनवर्षा नहर पुलिया पौनी बैरियर के पास से टाटा सूमो वाहन से दो तस्कर गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने अतरौली खुर्द नहर के पास चेकिंग के दौरान वाहन को रोककर तलाशी ली। उसमें से गांजा मिला। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो तस्करों विनय कुमार शर्मा निवासी रजवाड़ थाना सुखपुरा जनपद बलिया व संजय साहनी निवासी कोनहवा थाना दरियापुर जनपद छपरा, बिहार को गिरफ्तार किया। एएसपी नक्सल ने बताया कि 57 किलो गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें