फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल में गड़बड़ी पर दो एसडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के विद्युत विभाग के दो उपखंड अधिकारियों को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने बिजली के बिल के रिवीजन में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एमडी के निर्देश पर गठित की गई जांच टीम ने इस गड़बड़ी की जांच की थी। कहा जा रहा है कि विस्तृत जांच होने पर दोनों डिवीजन के अन्य अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के एसडीओ चंद्रभूषण और विद्युत वितरण खण्ड दो के एसडीओ गोविंद प्रसाद ने उपभोक्ताओं के बिजली के बिल के रिवीजन में गड़बड़ी किया था। किसी शिकायत कर्ता ने इसकी शिकायत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से कर दी।उन्होने इस मामले की जांच के लिए बिजली विभाग के अफसरों की चार सदस्यीय टीम गठित कर दी। अफसरों की जांच टीम ने जब दोनों एसडीओ के बिल रिवीजन की जांच की तो कई गड़बड़ी पाई गई। जांच टीम के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट एमडी को सौंप दी। एमडी ने एसडीओ गोविंद प्रसाद एवं चंद्रभूषण को निलंबित कर दिया। दो एसडीओ को निलंबित किए जाने के बाद विभाग में गहमागहमी मची हुई है।कहा जा रहा है कि इस मामले में अभी दोनों डिवीजन के अधिशासी अभियंता समेत विभाग के लिपिकों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें