फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में मारपीट, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अगल-अलग गांवों में बृहस्पतिवार को मारपीट होने पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जहां पर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी आदर्श सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बेसहारा मवेशियों को खेत से बाहर करने में गांव निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें चोट आई है। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। इसी प्रकार नदना गांव निवासी रामसुंदर ने तहरीर देकर बताया कि भाई शंभू नाले के पानी से सिंचाई करने के विवाद को लेकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिस पर पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामसुंदर को बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें