इसके बाद पुलिस ने हरितेश पांडेय, मुकेश पांडेय, कार्तिकेय पांडेय और राका पांडेय के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। विंध्याचल कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि हरिमेश अपने यजमान को दर्शन कराने मंदिर पर गया था। प्रदीप ने अपना यजमान बताते हुए उसे धक्का दिया। इसके बाद हरिमेश वहां से चला गया। अपने साथियों के साथ आकर प्रदीप की पिटाई की। प्रदीप की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिमेश और कार्तिकेय को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
आखिर धाम पुलिस चौकी का क्या काम
मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए कॉरिडोर निर्माण की प्रकिया शुरू हो रही है, मगर मंदिर परिसर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस का रवैया अब तक सुस्त है। आए दिन दर्शन कराने को लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के पास मारपीट की घटनाएं होती हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए अलग से धाम चौकी बनाई गई है। वहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बाद भी आए दिन मारपीट हो रही है। इससे चौकी पर तैनात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दर्शन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इनमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष एक पंडा की पिटाई कर दी। मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।