फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से तीन दिन में दो की मौत, गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुूर के विंध्याचल कोतवाली थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में पिछले तीन दिन के अंदर दो महिला सहित एक बच्ची को सर्प डस चुका है। इसमें दो की मौत हो चुकी है। एक का इलाज चल रहा है। क्षेत्र में लगातार सांप डंसने की सूचना पर गांव में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

सोमवार को एक महिला को सर्प ने डस लिया। इलाज के बाद उसके हालत में सुधार आया है। सोमवार की सुबह चंद्र रेखा (35) पति राजेश कुमार बिंद गाय भैंस के लिए चारा काटने खेत में गई थी। वहां पर सर्प ने डस लिया। इसकी सूचना गांव में मिलते ही परिजन महिला को लेकर झाड़-फूंक के लिए अलग-अलग जगहों पर गए। शनिवार को उर्मिला पत्नी राजेश सरोज के परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। उर्मिला चारपाई पर सो रही थी, तभी जहरीले सर्प ने डस लिया।
परिजनों ने रात में ही झाड़-फूंक के लिए अलग-अलग जगहों पर गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुई और उनकी मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले लाला सरोज की पुत्री लाडो (5) को रविवार की शाम जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजनों ने झाड़-फूंक के बाद इलाज के लिए ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें