मिर्जापुर में निजी विद्यालयों में मनमानी फीस लिए जाने व मानक से अधिक प्रवेश लिए जाने का बेसिक शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। सोमवार को बीएसए गौतम प्रसाद ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया है।
बीएसए ने बताया कि प्रदेश में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। इसमें भी मनमानी की जा रही है। कहा कि यह कमेटी निजी प्रबंध तंत्र वाले विद्यालयों की जांच कर उनके फीस स्ट्रक्चर एवं विद्यालय में प्रवेश के तरीकों व मानक के अनुसार बच्चों के नामांकन के बारे में विस्तृत जांच करेगी। कमेटी को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।