मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के कौड़िया कला गांव के पास मंगलवार की सुबह एक कार पैदल चल रहे अधेड़ को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रेफर के बाद ट्रामा सेंटर ले जाते समय किशोरी की रास्ते मे मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कौड़िया कला के पास अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे कैलाश चौहान(40) पुत्र मिठाईलाल को टक्कर मारते हुए पलट गई। सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से कैलाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
कार सवार संतोष(48) पुत्र विजई, श्लोक(14) पुत्र संतोष व काजल(17) पुत्री संतोष निवासी घुरहूपुर थाना अदलहाट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी जाते समय रास्ते में काजल की मौत हो गई। अदलहाट पुलिस द्वारा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।