ट्रामा सेंटर में डाॅक्टर ने कलुई देवी (50) और उनके देवर भोला (30) को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों श्यामकली (40), रूपा (17), किशन (8), सोम (9) गुड्डी (60) को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल व कार्यवाहक एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह डाॅक्टरों की टीम के साथ मरीजों घायलों का इलाज करने में जुट गए।
दुर्घटना में घायल रिंकी (10), जय देवी (30), अनारकली (55), साजन (12), महाराजी (45), नन्दनी (12), आकाश (28), काजल (5), भागीरथी (30), पिंकी (7) का ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया। इनके अलावा आंचल (7), सोनी (18), अर्जुन (32) निवासी अतरैला राजा, भोला (50), रीता (12), नीलू (10), नेहा (12), युवराज (10), सोनी(14), पिंकी (6) निवासी गड़बड़, ममता (30) निवासी अतरैला राजा, साजन (12) और चालक कमलेश (30) का सीएचसी में उपचार किया गया। हादसे में आराध्या (2) पुत्री अर्जुन बाल-बाल बच गई। उसे खरोंच तक नहीं आई।