फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो भाइयों की मौत, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीटा

Wed, 17 Nov 2021 09:15 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज

सार

लालगंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित हरि के मकान में देर रात अनियंत्रित होकर एक ट्रक घुस गया।,जिससे मकान ध्वस्त हो गया। मकान के अंदर हरि के दो बेटे रोहित(16) व राहुल(13) दब गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के खजुरी गांव के पास मंगलवार की देर रात 12 बजे अनियंत्रित ट्रक एक पक्के मकान में जा घुसा। इससे मकान धराशाई हो गया और कमरे में पढ़ रहे दो भाइयों की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी हरि प्रसाद मजदूरी करता है। लालगंज-कलवारी मार्ग पर खजुरी गांव के सामने उसका घर है। एक कमरे का उसका पक्का मकान है जिसमें उसके दोनों पुत्र रहते हैं। मंगलवार की रात को हरि खाना खाने के बाद अपनी पत्नी अनीता के साथ पक्के मकान के बगल कच्चे मकान में सोने चला गया।

उसके पुत्र रोहित (16) व राहुल (13) पक्के मकान में रात को पढ़ाई कर रहे थे। देर रात 12 बजे  कठवार गांव स्थित राइस मिल से कना लाद कर ट्रक जयपुर राजस्थान जा रहा था। ट्रक खजुरी गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पटरी पर उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर डाली गई अंडर ग्राउंडपाइप लाइन में ट्रक का चक्का फंस गया। चालक वाहन को निकालने की कोशिश में नीम और चिलबिल के पेड़ को रौंदते हुए हरि के पक्के मकान में जा घुसा। हादसे में मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया और पढ़ रहे दोनों भाई मलबे में दब गए। आवाज सुनकर परिजन उठे और शोर मचाकर लोगों को बुलाया।
 
घटना का पता चलते ही गश्त कर रहे लालगंज थाने के एसआई आलोक सिंह वहां पहुंचे। घटना से आक्रोशित भीड़ ने ट्रक चालक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसआई आलोक सिंह ने ट्रक चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से मलबे को हटाकर दोनों किशोरों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो गई थी।

मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सीओ उमा शंकरसिंह, प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें