फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में अधेड़ की हत्या का मामला: मिर्जापुर में दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Fri, 12 Nov 2021 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट शिव शंकरी धाम मंदिर पर अधेड़ की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सिटी संजय वर्मा ने बताया कि चोरी की नीयत से मंदिर में पहुंचे युवकों ने हत्या की थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिव शंकरी धाम मंदिर में पिछले 10 वर्ष से एक अधेड़ रह रहा था। जिसका नाम राधेश्याम  था, लेकिन उसके बारे में अन्य जानकारी किसी को नहीं थी। 9 नवंबर की रात को किसी ने मंदिर परिसर में उसकी हत्या कर दी।

अगले दिन मंदिर परिसर में शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई थी। छानबीन में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने परसोधा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो आरोपी साहिल और रितेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें