फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में भीषण हादसा: एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती समेत चार की मौत; जेसीबी से निकाले गए शव

Sat, 26 Apr 2025 01:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur Road Accident : यूपी के मिर्जापुर में शनिवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को बनारस ले जाते समय एंबुलेंस पर गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। हादसा अहरौरा-वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास हुआ। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। भीषण हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को रेफर किया गया। गर्भवती महिला के परिवार के तीन सदस्य भी एंबुलेंस में बैठे थे। एंबुलेंस चालक अपने एक साथी के साथ सभी को लेकर बनारस अस्पताल जा रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से निकाले गए लोग

इधर, सोनभद्र के क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड कर वाराणसी की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक ओवरब्रिज के पास एंबुलेंस के ऊपर पलट गया। एंबुलेंस सवार सभी लोग ट्रक पर लदे गिट्टी के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बचाव तथा राहत कार्य में जुट गई। जेसीबी और पोकलेन की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया।

इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाक नागरिक को वापस भेजा, LIU ने लिया एक्शन; वाराणसी में बढ़ी सुरक्षा

ये लोग हुए हादसे का शिकार
हादसे  में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती देवी (25) निवासी कनहरा थाना ओबरा सोनभद्र, मालती देवी (40) निवासी जुगैल सोनभद्र, सूरज बली खरवार (27) निवासी कनहरा थाना ओबरा व रामू की मौत हो गई। कौशल कुमार खरवार उर्फ भाईलाल निवासी कनहरा थाना ओबरा सोनभद्र व भंडारी शर्मा निवासी संतनगर गुरमा थाना राबर्ट्सगंज घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें; News: मुनाफे का झांसा देकर ठगने का आरोप, 30 साल पुराने कारतूस को कराया नष्ट; पढ़ें वाराणसी की खास खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें