फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर से विंध्याचल जाने वाला मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुका है। हालांकि इसके लिए विंध्य कारिडोर परियोजना के तहत 167.19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी भी दी गई है। इसके बाद भी अभी तक इस सड़क के निर्माण के लिए कोई कार्य नहीं शुरू हुआ है।
विज्ञापन

मिर्जापुर से इमामबाड़ा, महंत शिवाला, कंतित होते हुए विंध्याचल जाने वाली सड़क अत्यंत व्यस्त मार्ग है। यह मार्ग शास्त्री सेतु होते हुए जाता है। प्रतिदिन हजारों वाहनों पर यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं। इसके बाद भी यह सड़क क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर जगह - जगह छोटे - बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह स्थिति तब है जबकि विंध्य कारिडोर परियोजना जब मंजूर हुई थी और विंध्याचल में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था, उस दौरान इस मार्ग को भी साढ़े छह किलोमीटर तक चौड़ा करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए 167.19 करोड़ रुपये धनराशि भी स्वीकृत की गई। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि कम से कम इस सड़क के दिन तो बहुरेंगे, लेकिन सड़क की स्थिति अब भी जस की तस है। उधर, विंध्याचल से मिर्जापुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, लेकिन अमृत योजना के तहत इमामबाड़ा से शास्त्री पुल तक के मार्ग को खोद कर छोड़ दिया गया। हालांकि बाद में उसको गिट्टी, मिट्टी व बालू आदि से ठीक किया गया, लेकिन पिचिंग आज तक नहीं हो सकी है। इसके लिए भी प्रदेश सरकार की तरफ से जल निगम को 21 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके बाद भी यह सड़क अब तक नहीं बन सकी है। अधिशासी अभियंता अफजल खान का कहना है कि अभी तापमान सड़क निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है। इसके चलते इस रोड पर पिचिंग कार्य नहीं हो पा रहा है। इस सड़क को आगे लाल डिग्गी पुलिस चौकी तक बढ़ाया गया है। उधर की सड़क की दशा और भी खराब है। उधर, विंध्य कारिडोर योजना के तहत बंगाली का चौराहा से अमरावती चौराहा तक के मार्ग को 50 फीट चौड़ा किया जाना है। इसके लिए पैमाइश के दायरे में आने वाले निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य के लिए 6.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि सड़क को चौड़ा करने के लिए हो रहे ध्वस्तीकरण से आसपास के लोगों में नाराजगी है। इसी के साथ अन्य कई सड़कों को भी चौड़ा किया जाना है। सिटी मजिस्ट्रेट व विंध्य कारिडोर योजना के नोडल विनय कुमार सिंह का कहना है कि मिर्जापुर - विंध्याचल मार्ग के चौड़ीकरण के किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह सड़क भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें