फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर गिरे बाइक सवार 3 युवकों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी/मड़िहान। लालगंज-कलवारी मार्ग पर गोपलपुर गांव के पास बुधवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक से गिरे तीन युवकों को ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में जीजा और उसके साथी की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मड़िहान से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।
क्षेत्र के गोपलपुर निवासी महेश (27), उसका साला सूरज (25) और साथी गौरव उर्फ रोहित (26) गुजरात में प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते हैं। एक महीने पहले तीनों घर आए थे। होली के बाद गुजरात जाने की तैयारी में थे।
मजदूरों को गुजरात ले जाने के लिए तीनों ककरद गांव गए थे। वहां ग्रामीणों से संपर्क करने के बाद तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। गोपलपुर गांव के सामने घर की तरफ मुड़ते समय ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराकर तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इसी बीच लालगंज से कलवारी जा रहे ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। महेश की मौके पर मौत हो गई। परिजन सूरज और गौरव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान जाने लगे।
अस्पताल पहुंचने से पहले रोहित ने भी दम तोड़ दिया जबकि सूरज को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महेश माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

उसके दो बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें