फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल गई तीन छात्राएं रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज। थाना क्षेत्र के कठवार-मुरधुरा गांव की तीन किशोरियां शनिवार को स्कूल जाने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि तीनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं। स्थानीय राजकीय हाईस्कूल की छात्राएं हैं। शनिवार को वे एक साथ विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थीं। विद्यालय की छुट्टी के बाद जब वे घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार सुबह परिजनों ने लालगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही अन्य माध्यमों से भी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्राओं का सुराग मिल गया है। उन्हें सुरक्षित बरामद करने के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही उन्हें सकुशल लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें