सिद्धनाथ दरी का आनंद उठाते सैलानी।- संवाद।
भीषण गर्मी के बीच झरने में मौज-मस्ती करने पहुंचे पर्यटक
सक्तेशगढ़। सिद्धनाथ दरी पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। वन विभाग के अनुसार, रविवार को 70 से 80 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ बढ़ने के साथ सिद्धनाथ दरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों पार्किंग स्थल भर जाने के बाद लोगों ने सड़क किनारे और जंगल के आसपास खाली स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर दिए। इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। पर्यटन स्थल तक पहुंचने वाली जर्जर सड़क से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह गड्ढों से कई बाइक सवार असंतुलित होकर गिरते भी दिखे। वाराणसी निवासी पर्यटक आयुष पाल ने कहा कि जब वन विभाग पर्यटन स्थल का टेंडर करता है तो पहुंच मार्ग की मरम्मत भी करानी चाहिए।