फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज-कलवारी रोड पर खजूरी लाली माटी के पास बुधवार को आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज के उसरी पांडेय गांव निवासी विनोद कुमार दुबे (46) अपनी पुत्री साक्षी (19) के साथ बाइक से लालगंज से घर जा रहे थे। लालगंज-कलवारी मार्ग स्थित खजूरी गांव के पास लाली माटी में पहुंचे थे कि सामने से दूसरी बाइक में टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया गया। जहां पर पुत्री की स्थिति सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं पर पिता विनोद दुबे को गंभीर चोट होने के कारण ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार 24 वर्षीय घायल युवक को इलाज के लिए परिजन अन्यत्र लेकर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें