फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम : आज एक दिन में रोपे जाएंगे 9332500 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पौधरोपण अभियान ''एक पेड़ मां के नाम'' के तहत मिर्जापुर में आज 9332500 पौधे रोपे जाएंगे। अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल करेंगे। पूरे प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। जिले में आज मिर्जापुर वन प्रभाग और वन्य जीव कैमूर व अन्य विभागों को मिलाकर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पौधरोपण की पूर्व संध्या पर सचिव डॉ. पिकी जोवेल विभागों के साथ समीक्षा बैठक। उन्होंने जन अभियान के रूप में समस्त विभागों को सम्मिलित करते हुए बृहद स्तर से क्रियान्वित किए जाने एवं पौधरोपण कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद कार्यक्रमों की तस्वीरें लिंक (https://pmsupfd.in)/ क्यूआर कोड पर अपलोड किए जाने का निर्देश दिया। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया अन्य विभागों को भी पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया सभी विभागों को क्यूआर कोड आधारित इंडेंट शत प्रतिशत नि:शुल्क पौधशालाओं से पौध उपलब्ध कराया है। डीएफओ ने बताया वन विभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन किया हैं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण और मोबाइल नंबर विभागों को उपलब्ध कराया गया है। डीएफओ ने बताया डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यावरण समिति की तरफ से समस्त कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग रोपे जाने वाले पौधों की संख्या
ग्राम्य विकास विभाग 2391000
कृषि विभाग 762300
उद्यान विभाग 296000
राजस्व विभाग 201000
पंचायती राज विभाग 244000
अन्य विभाग 793200
कुल 9332500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें