फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में तीन पर मुकदमा, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के ओइनवा गांव मे बीते दिनों संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा कैली पाली गांव निवासी अनिता की शादी जमालपुर थाना क्षेत्र के ओइनवा गांव में विजेंद्र कुमार गोड़ से हुई थी। बीते शनिवार की रात को वह कमरे मे बड़ेर पर रस्सी के सहारे लटक गई। परिजन उसे वाराणसी के निजी अस्पताल में ले गए। जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके भाई संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति विजेंद्र कुमार गोड़ और दो देवरों धीरेंद्र कुमार गोड़ और मिंटू गोड़ के खिलाफ सोमवार की देर रात गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया। अन्य दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है। बताया जा रहा है कि नौ अक्तूबर को पति और पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद रात में विवाहिता फंदे पर लटक गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें