फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में लगेंगे बेंच व टेबुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जूनियर हाईस्कूलों के लिए टेंडर के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेंच व टेबुल के नमूने की जांच की गई। इसके तहत 15 हजार 76 बेंच व टेबुल उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने नमूना, सैंपल की जांच, लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई आदि की गुणवत्ता परखी। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्राचार्य डायट पटेहरा, उपायुक्त उद्योग बीके चौधरी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी से कहा कि आईटीआई के प्रशिक्षित अध्यापक एवं टेक्निकल अधिकारी से भी परीक्षण करा लेना उचित होगा। इसी क्रम में हलिया विकास खंड के क्लस्टर योजना के तहत स्कूलों के लिए क्रय किये जाने वाले कुर्सी, मेज, डैशबोर्ड चेयर के भी सैंपल का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें