फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी करने वाली महिला का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला का पता नहीं चल सका है। बच्चा बरामद होने के बाद पुलिस बच्चा चोर को पकड़ने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही पुलिस को जरूरी साक्ष्य भी मिले हैं, लेकिन अभी तक बच्चा चोर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में बीते बृहस्पतिवार को दोपहर में लालगंज के बामी गांव से महिला कंचन अपने दो बच्चों के साथ मंडलीय अस्पताल आई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा लेने गईं तो उनका 10 माह का बच्चा आर्यन लापता हो गया। परेशान महिला ने बच्चा नहीं मिलने पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन में जुटी तो उसमें एक महिला बच्चा ले जाते हुए दिखी। पुलिस उस महिला की तलाश की रही थी कि शुक्रवार को सुबह एक महिला शहर कोतवाली में बच्चे को लेकर पहुंची। बताया कि उसे बच्चा विंध्याचल के अमरावती चौराहा के पास मिला है। बच्चा तो बरामद हो गया, परंतु चोरी करने वाली असली महिला का पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर छानबीन में जुटी है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि बच्चा मिलने के बाद पुलिस चोरी करने वाली महिला की तलाश में जुटी है। जल्द ही बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें